कर्मवीर सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट देकर किया गया सम्मानित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना महामारी के संकट काल में अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे कर्मवीर कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों को शिवगढ़ ब्लॉक सभागार में सुरक्षा किट देकर सम्मानित किया गया। खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश प्रताप ने शिवगढ़ क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट के रूप में हेलमेट, यूनिफॉर्म, शूज, ग्लब्ज, मास्क एवं सैनिटाइजर इत्यादि सामान देकर सम्मानित किया। 
      आपको बता दें कि, अभी तक सफाई कर्मी बगैर स्वच्छता किट के गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों की सफाई करने के साथ ही सैनिटाइजेशन एवं ब्लीचिंग पाउडर के घोल का छिड़काव करके कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे थे। जिसके चलते सफाई कर्मियों के संक्रमित होने का डर बना हुआ था। सुरक्षा किट के मिलने से अब उनकी संक्रामक रोगों से रक्षा हो सकेगी। 
      खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि, कोरोना के संकट काल में कर्मवीर स्वच्छता कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश प्रताप ने कहा कि, कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सफाई कर्मी कोरोना योद्धा बनकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 
      इस मौके पर एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी शिवशरन सिंह सहित, ग्राम विकास अधिकारी तरुण सिंह, आलोक शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित सिंह, सुमित कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ