नारी शक्ति के अंतर्गत कम अपोजिट विद्यालय में कार्यशाला का किया गया आयोजन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कम्पोजिट विद्यालय कुबना में मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। जीवन में सपना अवश्य देखना और सपना पूरा करने के लिए शिक्षा को हथियार बनाना। आक्रमण सदैव कमजोर पर ही होता है, इसलिए बालिकाएं स्वयं को मजबूत बनाएं।


    आपको बता दें कि, महिला थाना अध्यक्ष संतोष कुमारी ने महिलाओं को यात्रा के दौरान सतर्क रहने तथा सुरक्षित रहने का संदेश दिया, और कहा कि, महिलाएं स्वयं को आत्मनिर्भर बनाएं और स्वयं पर विश्वास करें। बालिका शिक्षा के रिसोर्स पर्सन एसएस पांडे ने बताया कि जिलेभर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के नेतृत्व में नारी शक्ति से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें सभी विभागों का सहयोग बराबर प्राप्त हो रहा है।


     जिले में चलाए जा रहे नारी शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी डॉ० प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि, जिले भर में एक अभियान के द्वारा पिंक लेटर बॉक्स लगाए जाएंगे जिनके माध्यम से किशोरियों और महिलाएं अपनी बात हम तक पहुंचा सकती हैं। इस अवसर पर जिले में कराई गयी ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा आकांक्षा और सुगमकर्ता पूजा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 



   मीना मंच के सुगमकर्ता शालिनी पांडेय, पूजा सिंह ने आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीराम, क्राइम ब्रांच के प्रभारी असलम अली, इरशाद सिद्दीकी,प्रधानाध्यापिका प्रेमलता पांडेय, मीरा देवी, अर्चना, ममता कुमारी, अंजूलता आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ