जिला अधिकारी के निरीक्षण में पाई गई गौशाला में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण करने पहुंची जिले की मुखिया जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने कान्हा पशु आश्रय केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश के खानपान की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त तथा भीषण ठंड के चलते ठंड से बचाव हेतु व्यवस्थाओं की विधिवत जानकारी ली तथा उपस्थित कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि, भीषण ठंड के अलावा ठंड से बचाव हेतु अनेक उपाय किए जाएं। जिससे कि गोवंशो को ठंड न लगे।
       आपको बता दें कि, 28 दिसंबर 2019 को दिन में लगभग 11:00 बजे महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय केंद्र का जिले की मुखिया जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कान्हा पशु आश्रय में रखे भूसा पुआल व बरसीन की बारीकी से जांच की तथा जानवरों को चारा खिलाने व काटने हेतु चारा मशीन भी पाई गई। 
      तो वहीं जानवरों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कई जगहों पर अलाव जलते पाए तथा ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था भी कान्हा पशु आश्रय में की गई है इसके साथ साथ जानवरों को पानी हेतु समरसेबल की भी व्यवस्था की गई है।
     जबकि, शासन द्वारा एक जानवर पर मात्र ₹30 ही मिलता है जिसमें एक जानवर को ₹30 में ही भोजन व अनेक प्रकार की जरूरतें पूरी करनी होती है। कान्हा पशु आश्रय में कुल 196 जानवर पाए गए, मौजूद कर्मचारियों व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने गौवंशो को गुड भी खिलाया और कहा कि, प्रत्येक गौवंशो को काऊ कोर्ट पहनाया जाए और ठंड से निजात दिलाने की जो व्यवस्था की गई है वह सराहनीय है।
       इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अजय कनोजिया, डॉ पीएस निरंजन, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, भारत लाल, सभासद विजय धीमान सहित कर्मचारी व सभासद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ