लड़ते लड़ते हार गया नितिन जिंदगी और मौत की जंग।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशुढ़ी सागरपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। यहां दो सगे भाई अचानक खेलते खेलते कुएं में गिर गए जिसमें से एक भाई की मौत हो गई।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक कुसुढ़ीसागरपुर गांव निवासी रामनेवास पुत्र रामसनेही पासी के दो लड़के क्रमशः ऋतिक (10) और नितिन (5) अपराह्न लगभग 3:00 बजे घर के बाहर खेल रहे थे और खेलते खेलते अचानक दोनों कुएं में गिर गए।
     आस-पड़ोस के ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों  बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया।
     ग्रामीणों ने बताया कि, कुंए से निकालने के बाद ऋतिक तो सही सलामत निकला लेकिन छोटा लड़का नितिन कुए में ही जिंदगी और मौत की जंग लड़ते लड़ते हार गया। हृदय विदारक घटित इस घटना के बाद परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वहीं संपूर्ण गांव गम की चादर ओढ़े हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ