नकली जीरा प्रकरण पर महराजगंज की पुलिस का thanks-प्रिन्सू वैश्य

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 2 सप्ताह पूर्व महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही से पकड़े गए हजारों कुंतल फूल झाड़ू बीज (नकली जीरा) मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में व्यवसाई और कांग्रेस पार्टी के युवा व तेजतर्रार नेता प्रिन्सू वैश्य ने बड़ा बयान दिया है।
      आपको बता दें कि, कांग्रेसी युवा नेता प्रिन्सू वैश्य ने एसके इंडिया न्यूज़ को अपने दिए गए बयान में नकली जीरा बनाने वाले पकड़े गए गिरोह को दोषी ठहराते हुए लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सही कार्यवाही बताया है और पुलिसिया कार्यवाही को भी सही  ठहराते हुए कोतवाल लाल चन्द्र सरोज सहित पूरी महराजगंज पुलिस फोर्स की सराहना की है।
      श्री वैश्य ने कहा कि, महराजगंज पुलिस द्वारा नकली जीरा कारोबारियों पर कसा गया शिकंजा  काबिले तारीफ है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। नकली जीरा के काले कारोबारियों द्वारा लाखों लोगों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था जिसका महराजगंज पुलिस ने भंडाफोड़ कर नकली जीरा सेवन करने वाले लोगों की जिंदगियां बचाई है।
     पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से नकली जीरा के काले कारोबारियों के अंदर भय व्याप्त है। अब वह पुलिस को फसाने के लिए इनके लोगों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन जीरा के काले कारोबारी अपने इस घिनौने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। इसलिए कि, क्षेत्र की जनता महराजगंज पुलिस के साथ है। उन्होंने महराजगंज पुलिस की प्रशंसा करते हुए इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ