राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस सपाइयों ने सप्ताह दिवस के रूप में मनाने का लिया निर्णय।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म दिवस सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
      आपको बता दें कि, इसी क्रम में लोहिया वाहिनी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धीरज यादव के नेतृत्व में जहां सपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित किए, तो वहीं कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए महराजगंज और आसपास के क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह देते हुए मास्क लगाना आवश्यक बताया है। यही नहीं बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को सपा कार्यकर्ताओं ने मास्क और सैनिटाइजर भी प्रदान किया है।
      इस अवसर पर धीरज यादव ने कहा कि, कोरोना से बचाव के लिए हम सभी को पूरे समाज को जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस सप्ताह पर कोरनाा के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
     इस मौके पर सुरेंद्र यादव, अशोक यादव ,मोहम्मद अनस सिद्दीकी, बादशाह ,अनुज, शशेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ