राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ में आज से दो दिवसीय पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की एनसीईआरटी की सभी पुस्तकें राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज महराजगंज के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार सिंह के संरक्षण में पांडेय पुस्तक भंडार महराजगंज द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। आज से शुरू हुआ मेला कल 3 जुलाई 2020 को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक चलेगा।
    आपको बता दें कि,  आज गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि, सभी अभिभावकगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए विद्यालय से एनसीईआरटी की सभी पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। 
     अभिभावकों को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि, कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के छात्र छात्राओं को कोविड-19 के अंतर्गत कक्षोन्नति प्रदान किया गया है। सभी अभिभावक विद्यालय के संपर्क नंबर पर बात करके छात्र छात्राओं का प्रवेश ले सकते हैं। अंत में उन्होंने यह भी कहा है कि, तहसील स्तर के कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में मौजूद रहे इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के अलावा पांडेय पुस्तक भंडार के विवेक पांडे उर्फ विक्की तथा अंशुमान शुक्ला, सभाजीत सिंह, दिलीप सिंह, मधुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। मेले में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ-साथ चेहरों पर मास्क लगाए रखने का पर विशेष ध्यान दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ