यह मोदी का भारत है इसकी तरफ आंख उठाने वाले को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा मंडल महराजगंज द्वारा  आयोजित मोबाइल पर की गई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीनी एप्स बंद करने के फैसले पर कार्यकर्ताओं ने काफी खुशी जाहिर की है। 
     आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी मण्डल महराजगंज के कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध वर्ग ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया फैसला स्वागत पूर्ण है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने कहा है कि, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी आक्रामकता के जवाब में हमारी सरकार टिक टॉक समेत 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाकर ही चुप नहीं है। उसने हाईवे परियोजनाओं तथा एमएसएमई  क्षेत्र में चीनी कंपनियों का प्रवेश रोकने की  घोषणा कर जता दिया है कि, जब तक चीन अपने रवैये से बाज नहीं आता, तब तक उसके खिलाफ लगातार कदम उठाकर जवाब दिया जाएगा।
      पिछले दिनों भारतीय रेल द्वारा चीनी कंपनी को दिए गए 471 करोड रुपए का ठेका रद्द करने के बाद अब हाईवे परियोजनाओं तथा एमएस एमई क्षेत्र में चीनी कंपनियों का प्रवेश रोकने का फैसला निस्संदेह एक बड़ा कदम है।
 वहीं पूर्व शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी मातादीन पासी, मण्डल उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश वर्मा, शिव शंकर शुक्ला, राम कुमार वैश्य, शक्ति रस्तोगी, रामप्रकाश गौतम, विनोद त्यागी, विकाश लोधी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि, यह मोदी का भारत है। इसकी तरफ आंख उठाने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ