रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सोमवार को कोरोना टीका करण के काम में तेजी देखने को मिली। जबकि 48 लोगों ने सीएचसी पहुंचकर टीकाकरण कराया। इसके साथ साथ आज एंटीजन जांच में 32 लोगों ने जांच कराई। वही 17 लोगों का rt-pcr टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज सीएचसी पर तैनात बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, कोरोना महामारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सर्वे संवेदीकरण अभियान चलाने के बाद वर्करों ने घर घर जाकर लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया था। जिसका परिणाम यह रहा कि, सोमवार को सीएचसी पर पहुंचकर 48 लोगों ने कोरोना की जांच कराया। वहीं सर्दी जुकाम खांसी बुखार से पीड़ित 49 लोगों ने आरटी पीसीआर और एंटीजन टेस्ट किट से अपनी जांच भी कराई। संतोष की बात यह रही कि, कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
चिंता का विषय: उधर कोरोना टीका करण के कार्यक्रम में एक बात चिंता का विषय बनी है। जोकि टीकाकरण की पहली डोज 6120 लोगों ने ली थी, लेकिन दूसरी में महज अब तक 240 लोगों ने ही डोज लिया है। यह अंतर चिंता का विषय है। वहीं मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सर्वे संवेदीकरण अभियान जिसका 9 मई 2021 को समापन होना था, लेकिन 9 तारीख को ही जिले के मुख्य विकास अधिकारी के मौखिक आदेश पर यह कार्यक्रम 2 दिन और बढ़ा दिया गया है।
इसी क्रम में 120 टीमों ने क्षेत्र का भ्रमण कर 6364 लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। श्री तिवारी ने यह भी बताया कि, यह कार्य 11 मई को भी चलेगा। उसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा जो आदेश निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुपालन में काम किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ