रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज रायबरेली: विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवी खेड़ा मजरे राघवपुर में अपने रिश्तेदारी में आए एक युवक की यही कोरोना जांच हुई थी। जिसकी कल कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। थरि गांव के रहने वाले इस युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक राहुल पुत्र राम प्यारे निवासी ग्राम थरि मजरे माझगांव रायबरेली की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने से ग्राम देवी खेड़ा मजरे राघवपुर महराजगंज के ग्रामीण परेशान है, क्योंकि युवक उक्त गांव में अपने मामा रामलखन पुत्र बाबू के यहां लगभग 10 दिन रहकर 16 जुलाई 2020 को यहां से अपने पैतृक गांव गया था, और 18 जुलाई को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आयी है।
रामलखन के घर परिवार वाले राहुल नाम के इस युवक के संपर्क में लगभग 10 दिन थे। परंतु ये लोग पूरे गाँव मे भ्रमण कर रहे है। जिससे ग्रामीणों में चिंता व भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रसाशन और स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर जानकारी दे दी है। किंतु अभी तक किसी ने इस विषय पर संज्ञान नही लिया है।
गांव के लोगों का कहना है कि, प्रशासन द्वारा युवक के रिश्तेदारों को क्वॉरेंटाइन कराकर जांच कराई जाए, वहीं उस क्षेत्र को हॉटस्पॉट जोन घोषित किया जाए, अन्यथा इसी प्रकार संक्रमण पूरे गांव में फैलने का खतरा हो सकता है। क्योंकि गांव में कुछ ऐसी दुकानें हैं। जहां पर लोगों की भीड़ जुटी रहती है। जहां पर दूसरे गांव के भी लोग आकर बैठते हैं। जिस प्रशासन द्वारा सख्ती से पालन नहीं कराया गया, तो गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में संक्रमण घर-घर पहुंच सकता है।

0 टिप्पणियाँ