कोरोना संक्रमण के इस दौर में सच्चे कोरोना फाइटर्स है पुलिसकर्मी,स्वास्थ्य कर्मी सफाईकर्मी व पत्रकार।। Raebareli news ।।

वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़/रायबरेली; थाना अध्यक्ष राकेश सिंह सहित समस्त स्टाफ 92 लोगों को अपने जन्मदिवस के अवसर पर अंग वस्त्र देकर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत व उनकी पत्नी पूर्व जिलापंचायत सदस्य बाराबंकी सरोज रावत ने सम्मानित किया। 
      विधायक ने कहा कि, कोरोना जैसी महामारी में कोरोना फाइटर्स समाज में कार्य कर रहे। ऐसे पुलिसकर्मियों, स्वाथ्य कर्मियों, सफाईकर्मीयों का सम्मान जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकार तक लगातार कर रही है। उपस्थित चौकी इंचार्ज गुमावा इंसाफ अली, उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, राजकिशोर मिश्रा,मोतीलाल,सुनील पाल, राजवीर सिंह सहित 92लोगो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंकज मिश्र, ललित तिवारी,राहुल दुवेदी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ