रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर प्रशासन ने इससे निपटने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत महराजगंज के कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर उप जिलाधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय तहसीलदार कार्यालय व नायब तहसीलदार कार्यालय व न्यायालय समेत पूरे तहसील परिसर में दवा का छिड़काव करके सेनीटाइज किया।
तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि, सभी कार्यालयों को सेनीटाइज कराया गया है, जो बाकी बचे हैं वह भी कार्यालय सैनिटाइज कराए जाएंगे। ताकि संक्रमण का भय कर्मचारियों को न रहे।
इस मौके पर अंजनी कुमार बाजपेई कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ