रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के चलते मची आपाधापी के बीच महराजगंज ब्लॉक के गांव पूरे नजर मोहम्मद मजरे ब्ररहुआ के दो परिवारों के 16 लोग अपनी निजी वाहन पिकअप से भिवंडी महाराष्ट्र से चलकर आज यहां अपने गांव पहुंचे।
आपको बता दें कि, सूचना मिलते ही प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार यादव व खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल के अलावा ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार अवस्थी दल बल के साथ गांव पहुंचे। सभी का विवरण तैयार कर स्वास्थ्य टीम ने सभी की प्रारंभिक मेडिकल जांच की और उन्हें उनके घरों पर क्वॉरेंटाइन कर दिया है।
आए लोगों में मोहम्मद जमील खान, फरजाना बानो ,नसीमा ,मोहम्मद सलमान, सफीना, शाहीन बानो, नगमा बानो, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इलियास, सन्नो, सालिया बेगम, अंजुम बानो, नौशाद मोहम्मद, दिलशाद, मोहम्मद जाहिद शामिल है।
परिवारजनों ने बताया कि, 48 घंटे यात्रा करने के बाद वह अपने वतन को वापस लौट कर बहुत खुश हैं।

0 टिप्पणियाँ