रजनीकान्त अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह व पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने बछरावां विधायक रामनरेश रावत के 58 वे जन्मदिन पर उन्हे मिठाई खिलाकर बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि, बछरावां विधायक रामनरेश रावत अपने जन्मदिन पर अपनी पत्नी सरोज रावत के साथ शिवगढ़ राजमहल पहुंचे, जहां पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह व पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने भाजपा विधायक रामनरेश रावत को मिठाई खिलाकर उन्हे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी, एवं रावत और उनकी पत्नी को साल भेंटकर सम्मानित किया।
वहीं राजा राकेश प्रताप सिंह ने विधायक रामनरेश रावत के जन्मदिन पर क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक गरीब, बेसहारा, असहायों को राशन सामग्री मास्क एवं साबुन देकर जरूरतमंदों की मदद की। इस अवसर पर राजा राकेश प्रताप सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, कोरोना महामारी जिस तरह से दिनों-दिन अपना विकराल रूप धारण करती जा रही है। उसके विरुद्ध हम सबको मिलकर जंग लड़ना होगा। तभी इस महामारी से निजात मिल सकती हैं। वहीं पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने क्षेत्र के लोगों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
साथ ही राजा राकेश प्रताप सिंह व राजाराम त्यागी ने फोन करके जनप्रतिनिधियों से लॉकडाउन प्रभावितों का हाल जाना और उन्हें महामारी के समाप्त होने तक हर संभव मदद का भरोसा दिया कि।
इस मौके पर सत्येंद्र सिंह भदोरिया उर्फ शशी बाबू, हनुमान सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, रतीपाल रावत सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ