जा रहे थे हरिदर्शन को पहुंच गए अस्पताल।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी 
महराजगंज/रायबरेली: ऐसा ही एक वाक्या आज देखने में आया, जबकि बाराबंकी जिले के सूबेदार का पुरवा मजरे बहेलियनपुर का रहने वाला एक युवक तहसील क्षेत्र के बरियारपुर गांव में भुइहारन बाबा के दर्शन करने एक साथी के साथ बाइक से आ रहा था कि, रीवा गांव पास हैदरगढ़ रोड पर अज्ञात  वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह वाहन समेत सड़क पर जा गिरा। बेहोशी हालत में उसे सीएचसी महराजगंज ले आया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
   जबकि साथ में यात्रा कर रहे दूसरे युवक को भी चोटे आई है। उसका यही इलाज चल रहा है।
      आपको बता दें की, डॉक्टर भावेशकुमार का कहना है कि, घायल विनोद कुमार को गंभीर हेड इंजुरी हुई है। इसलिए उसे जिला अस्पताल प्रेषित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ