मुक्त कंठ से राजा राकेश प्रताप सिंह की हो रही सराहना।। Raebareli news ।।

पूर्व एमएलसी ने पुलीस प्रसाशन, भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासदो को भेजवाएं उच्चगुणवत्ता के फेस मास्क, सेनीटाइजर व साबुन
रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन के लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारी मात्रा  में सैनिटाइजर फेस मास्क के अलावा उच्च गुणवत्ता वाले  साबुन  के पैकेट प्रदान किए हैं। ताकि लोग इन का इस्तेमाल करते महामारी का मुकाबला कर सके।
      आपको बता दें कि, पूर्व एमएलसी द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री को लेकर पूर्व विधायक राजा राम त्यागी ने कोतवाली परिसर जाकर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को सामग्रियां भेंट की। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के आवास पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू को भी सामग्री उपलब्ध कराकर अनुरोध किया कि, वह पार्टी कार्यकर्ताओं सभासदों तथा कोरौना महामारी के बचाव में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों ने लगे कार्यकर्ताओं को सुरक्षा के लिए यह सामग्री वितरित करें।
     इस मौके पर पूर्व डीजीसी क्रिमिनल लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता राजू मौर्या, जगदीश लोधी, चंद्रपाल यादव आदि भी मौजूद रहे। सभी ने मुक्त कंठ से पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के इस कदम की प्रशंसा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ