जन सूचना अधिकार के तहत मांगी सूचनाएं।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के पिपरी गांव के रहने वाले ललित तिवारी ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजकर जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत कृषि सुरक्षा इकाई शिवगढ़ से संबंधित 6 बिंदुओं पर 2018 - 2019 व 2019 - 2020 की
सूचनाएं मांगी हैं।
     आपको बता दें कि, मांगी गई सूचनाओं में प्रमुख रूप से वर्ष  2018 - 2019 व 2019 - 2020 में एनएफएसएम के अंतर्गत धान व ढैचा के लाभार्थियों सूची की प्रमाणित छायाप्रति, शिवगढ़ ब्लॉक में आयोजित कृषि मेला का व्यय सहित विवरण की प्रमाणित छायाप्रति, कृषि यंत्र व रसायन के वितरण व अनुदान की प्रमाणित छायाप्रति, वर्मी कंपोस्ट योजना अंतर्गत लाभार्थियों की सूची की प्रमाणित छायाप्रति, शिवगढ़ कृषि रक्षा इकाई में पंजीकृत सहयोगी किसानों की सूची एवं इन्हें दे।
      मानदेय की प्रमाणित छायाप्रति, दवाइयों एवं बीज का किया गया वितरण और प्राप्त होने वाले अनुदान की प्रमाणित छायाप्रति सहित सूचनाएं शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ