तालाब में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव जताई जा रही हत्या की आशंका।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां थाने के अंतर्गत आज देर शाम हसनगंज मजरे नीम टीकर गांव में गांव निवासी 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैय्यारी कर रही है।
    आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अनूप चतुर्वेदी का शव घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे तालाब में मिला। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब शव को तालाब में देखा तो सूचना घरवालों को दी। जानकारी मिलने पर आनन-फानन मौके पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लिया है। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
     विदित हो कि, तहसील क्षेत्र के थाना बछरावां अंतर्गत हसनगंज मजरे नीम टीकर गांव निवासी अनूप चतुर्वेदी 32 पुत्र संतोष चतुर्वेदी मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि, दोपहर के बाद घर से बाहर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। लगभग शाम 7:00 बजे घर से ही लगभग 300 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे स्थित तालाब में उसका शव मिला। आसपास के लोगों ने शव को देखकर सूचना घरवालों को दिया, घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। 
     मौके पर पहुंची बछरावां पुलिस ने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजन व ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक अनूप चतुर्वेदी  मेहनत मजदूरी कर अपने पूरे परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी पत्नी रेनू  व  बेटी लक्ष्मी, गुड़िया व  लड़का अनमोल का इस हृदय विदारक घटना से रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना जैसे ही गांव में फैली गांव में हड़कंप के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छाया नजर आ रहा है। भारी संख्या में लोग तालाब किनारे इकट्ठा होने लगे, ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि तालाब में इतना पानी नहीं है कि, फिर अनूप की उसमें डूब कर मौत कैसे हो गई, घटित घटना किसी हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रही थी, इसलिए मौजूद परिजन व लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
      वहीं थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया है कि, तालाब में शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ