रायबरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध हथियारों का कारीगर, भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

दूसरा अभियुक्त भागने में कामयाब, असलहा बनाने की सामग्री व एक मोटरसाइकिल हुई बरामद
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं के निर्देशन एवं सक्रियता से खद्दर की आड़ में चल रही अवैध असलहा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक अवैध असलहा कारीगर रामू बाजपेई उर्फ रामप्रताप उर्फ लल्लू विश्वकर्मा निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया है, कोतवाली क्षेत्र के महानंदपुर में असलहा की फैक्ट्री धड़ल्ले से चलाई जा रही थी। 
      आपको बता दें कि, पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई 2020 को थाना कोतवाली नगर रायबरेली पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग रात्रि गश्त के दौरान की जा रही थी। तभी एक सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के मकान संख्या 2045/14 से तलाशी के दौरान अभियुक्त रामू बाजपेई उर्फ राम प्रताप उर्फ लल्लू विश्वकर्मा निवासी यौहन थाना हथगांव जनपद फतेहपुर को रंगे हाथों एक आदत देसी रिवाल्वर 38 बोर, चारा अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक आदद तमंचा, 6 अदद खोखा कारतूस और 4 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर वहीं चार अदद खोखा कारतूस और दो आदत जिंदा कारतूस 12 बोर्ड व अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
     जबकि एक अभियुक्त हिमांशु सिंह निवासी महानंदपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना नगर कोतवाली रायबरेली पर मुकदमा अपराध संख्या 356/2020 धारा 3525 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
     क्षेत्राधिकारी नगर आरपी शाही के कुशल नेतृत्व में प्रभारी नगर कोतवाली अतुल कुमार सिंह, एसएसआई संजय सिंह, एसआई देवेंद्र अवस्थी के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ