स्वास्थ केंद्र के बाद रायबरेली की इस कोतवाली में फूटा कोरोना बम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के बाद अब कोरोना का बम बछरावॉ कोतवाली में फूटा। अभी कुछ दिनों पहले बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के कई मरीज मिले थे, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां को सील कर कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। वही आज कोरोना स्थानीय थाने तक पहुंच गया है। थाने के एक मरीज समेत कस्बेें मे अचानक 5 नए मरीज मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
     आपको बता दें कि, बछरावां कोतवाली समेत कस्बे में एकाएक पांच लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से इस महामारी के प्रति लोग अत्यंत भयभीत हो गए हैं। कोविड-19 स्वास्थ्य प्रभारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि, थाने के एक मरीज समेत कस्बे में 5 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कुल 2 महिलाएं एवं तीन पुरुष सम्मिलित हैं।
     उन्होंने बताया कि, इसमें से एक महिला पहले से ही स्थानीय क्वॉरेंटाइन सेंटर दयानंद पीजी कॉलेज में क्वॉरेंटाइन थी। वह स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी बताई जा रही है। फिलहाल सभी मरीजों को एंबुलेंस की सहायता से हॉस्पिटल भेज दिया गया है एवं उनके परिवार वालों को भी कोरनटाइन करते हुए उनका भी कोविड-19 परीक्षण के लिए सैंपल भेजा जाएगा। विभाग द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन कोविड-19 के परीक्षण कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही हैं। लोगों को इस बीमारी के प्रति अत्यंत सचेत रहने की आवश्यकता है।
     वहीं स्थानीय थाने को भी बैरिकेटिंग लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है। आने जाने वाले लोगों को सैनिटाइज और मांस्क लगाने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। फिलहाल इस महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनीटाइज आदि का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। जरा सी भी असावधानी इस संक्रमण के प्रति लावा-लापरवाही किसी को भी मौत की नींद सुला सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ