गंग नहर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।।Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: साथियों के साथ घूमने आया युवक गंग नहर में डूबने लगा। साथियों की शोर-शराबे की आवाज सुन आसपास के लोगों ने नहर में डूब रहे युवक को बाहर निकालकर सीएचसी डलमऊ ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, किंतु परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। उधर युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।  
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक डलमऊ कस्बे में स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल पर शनिवार को करीब सुबह 11:00 बजे अपने साथियों के साथ लालगंज तिकोना पार्क निवासी वारिस उर्फ नौशाद 22 पुत्र आशिक अली आया हुआ था। अपने साथियों के साथ नौशाद घूमने के लिए अपने घर से आया था। करीब आधे घंटे तक किले पर घूमने के बाद वह साथियों के साथ गंग नहर पर नहाने लगा। देखते ही देखते नौशाद गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। इसी बीच साथियों ने बचाओ-बचाओ की आवाज जोर से लगाने लगे। शोर-शराबे की आवाज सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गंग नहर में डूब रहे युवक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। 
     युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक तीन भाई एक बहन हैं, जिनमें से आसिफ 12 वर्ष, आरिफ 10 वर्ष,  बहन इस्तफा बानो प्राइवेट शिक्षक है। नौशाद सबसे बड़ा था। मृतक युवक बाइक मैकेनिक था और उसके पिता सिलाई का कार्य करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ