अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है सुखलिया गांव की यह सड़क।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र की पुरासी ग्राम पंचायत के सुखलिया गांव में आने जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। जो कच्चा रास्ता है अभी वह बारिश के मौसम में बद से बदतर हो चला है  जिससे  आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत ग्रामीणों ने शिकायत स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से कई बार कर चुके हैं। लेकिन किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया। नाराज ग्रामीण सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के प्रति अनाप-शनाप लिख रहे हैं और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
      आपको बता दें कि, पुरासी ग्राम पंचायत में सुखलिया गांव हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहता है। इस गांव में लगभग तीन सौ की आबादी निवास करती है। प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में जलभराव से ग्रामीणों का मुख्यमार्ग से संपर्क टूट जाता है। जिससे यहां निवास करने वाले लोगों शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
     वहीं ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष अधिकारियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया जाता है। किन्तु आज तक समस्या का समाधान ना होने से ग्रामीणों में मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती है। जो कहीं ना कहीं अधिकारियों की बेपरवाह रवैय्ये और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ