रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दिल्ली से वापस लौटे एक युवक को लड़की के साथ इश्कबाजी फरमाने के शक में लड़की के परिजनों ने लात-जूतों, लाठी-डंडों से लड़की और लड़के दोनों की जमकर धुलाई की। लड़की के घर वालों की मार से आशिक की हालत इस कदर बिगड़ी की उसको इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाना पड़ा। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, किंतु बदनामी के डर से किसी पक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आपको बता दें हैं कि, गांव का रहने वाला एक युवक दिल्ली काम करने के लिए गया था। उसका प्रेम प्रसंग बगल के एक गांव की लड़की के साथ काफी दिनों से चल रहा था। अनलॉक टू लगने के बाद युवक घर लौटा। बताते हैं कि, युवक के बुलाने पर माशूका बीती रात युवक के घर चली गई। उधर युवती के परिवार वाले घर में लड़की को मौजूद ना पाकर खोजते हुए उसे ढूंढते-ढूंढते युवक के घर पहुंचे और युवती को वहां देख आग बबूला हो गए।
लड़की लड़के दोनों ने मिलकर घरवालों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन लाठी-डंडों से लैस होकर गए लड़की के घर वालों ने युवक और लड़की की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद लड़की को लेकर घर आ गए, पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को 108 एंबुलेंस से लादकर सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
वही मामले की सूचना पुलिस को भी मिल गई। पुलिस कोई कार्यवाही करती इससे पहले बदनामी के डर से दोनों पक्षों ने आपस में मामला निपटा लिया।

0 टिप्पणियाँ