रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन के सामने अमेठी जनपद से आई मां-बेटी आत्मदाह के मामले में सियासत भी तेज हो गई है। इस मामले को लेकर बीएसपी अध्यक्षा मायावती ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि, जमीन विवाद प्रकरण में अमेठी जिला प्रशासन से न्याय न मिलने पर माँ-बेटी को लखनऊ में सीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होना पड़ा। यूपी सरकार इस घटना को गम्भीरता से ले और पीड़ित को न्याय दे। उन्होंने सरकार से लापरवाह अफसरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
आपको बता दें कि, मां-बेटी अमेठी के जामो थानाक्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पड़ोसी अर्जुन साहू से नाली का विवाद हुआ था। गुड़िया के मुताबिक जब वह और उसकी मां एफआईआर लिखाने के लिए जामो थाने पहुंची, तो दबंग वहां भी पहुंच गए। बड़े अफसरों के हस्तक्षेप करने पर मुकदमा लिखा गया। वहीं गुड़िया का आरोप है कि, दबंगों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

0 टिप्पणियाँ