रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बोर्ड के नतीजे आने के बाद टापरों की सूची सामने आई तो भाजपा नेता अतुल सिंह ने सोमवार को जनपद में इंटरमीडिएट की परीक्षा टॉप करने वाली छात्रा अर्चना कुमारी के घर हरचंदपुर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता ने अर्चना कुमारी के घर पहुंच कर छात्रा का परिचय जाना और वह किस स्कूल से और कितने प्रतिशत अंकों से पास हुई है, यह भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, देश को एक अच्छे नागरिक, शिक्षक, मीडिया पर्सन समेत हर क्षेत्र में माहिर लोग चाहिए। क्योंकि अगर एक कारीगर को हटा दिया जाए, तो भी जीवन में कई कमियां रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि, शिक्षकों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए, परिजनों की कही बातों का भी विशेष ध्यान दिया जाए, तो ही जीवन में सफलता हासिल हो सकती है।
श्री सिंह ने पत्रकारों के साथ साथ उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, रोजाना का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए, एक लक्ष्य पूरा होने से पहले दूसरा लक्ष्य चुनौती के तौर पर सामने रखना चाहिए। आप मेघावी इसलिए है कि, आप में अतिरिक्त क्षमताएं हैं, एक क्लास में कई छात्र होते हैं लेकिन आगे निकल कर टाप करने वाला एक ही छात्र होता है। जीवन में एक के बाद एक प्रतिस्पर्धा सामने आती रहेंगी, लेकिन सभी का डटकर मुकाबला करने के बाद ही सफलता मिलेगी।
श्री सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले में टॉप करने वाली अर्चना कुमारी को उनके जीवन में सफलता के लिए एक बार पुनः शुभकामनाएं दी। छात्रा से उनके विचार जाने, तो उसने आईएएस ही बनने की ख्वाहिश जाहिर की।
इस मौके पर भाजपा नेता डी0 एन0 पाठक, रामदत्त पांडेय, युवा नेता अरुण सिंह, नितिन सिंह, संजीत सिंह, राकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ