रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोर द्वारा विद्यालय में रखी सिलाई मशीन प्रेशर कुकर सहित लगभग 10 हजार रुपए का सामान चोरी हो जाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। घटना विगत 12 तारीख की रात को हुई थी। परंतु रिपोर्ट आज दर्ज कराई गई है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में विद्यालय के सहायक अध्यापक सुशील कुमार भारद्वाज ने बताया कि, विगत 12 तारीख की रात अज्ञात चोर ने विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखी सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर, पंखा, बाल्टी, गिलास, साड़ियां, घड़ी आदि चुरा ले गए हैं। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित करने के साथ-साथ पुलिस को भी तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, तहरीर दर्ज कर ली गई है। मामले में शीघ्र ही चोर को पकड़ कर खुलासा किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ