नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी: रसूखदाराें के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार, नहीं हो रही कार्रवाही।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और होली त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब के कारोबारी महराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मऊ, ताजुद्दीनपुर, लोखड़िहा, चन्दापुर, ज्योना, पहरेमऊ, पोखरनी, हलोर, मोन सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में सक्रिय हो गए हैं। यहां कारोबारी बड़ी मात्रा में अवैध शराब डंप कर रहे हैं। ताकि होली और त्रिस्तरीय चुनाव में इसे अधिक दामों में बेचकर ज्यादा से ज्यादा धन अर्जित कर सके।

    आपको बता दें कि, महराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बेधड़क किया जा रहा है। जिसमें पुलिस और आबकारी अधिकारी की सहभागिता से इनकार नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार दिन प्रतिदिन फल-फूल रहा है। रसखूदाराें नेताओं का भी इन लोगों को संरक्षण प्राप्त होने से शराब ठेकेदार अवैध शराब का कारोबार पुलिस की मिलीभगत से गांवों में कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई बेधड़क की जा रही है। क्षेत्रवासियों की माने तो, मऊ और ताजुद्दीनपुर गांवों को केंद्र बिंदु माना जा गया है। जहां अवैध शराब बड़ी मात्रा में इकट्ठा करने की आशंका जताई गई है।

    नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया है कि, शराब ठेकेदारों को भाजपा नेताओं का संरक्षण होने से पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। लोगाें का कहना है कि, सरकार प्रदेश को नशा मुक्त करना चाहती है, लेकिन जनप्रतिनिधि अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण दे रहे हैं। क्योंकि इन्हें इस अवैध कारोबार से मोटी कमाई हो रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि, ठेकेदार के लोग गाड़ियों पर शराब की पेटी रखकर पुलिस के सामने से निकल जाते हैं, और पुलिस यह नजारा आंख बंद करके देखती रहती है। इन्हौना, महराजगंज और बछरावां मार्ग से सबसे ज्यादा शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है।

    उपर्युक्त गांवों में अवैध शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है, लेकिन कोई भी आबकारी अधिकारी और पुलिसकर्मी कार्रवाई करने काे तैयार नहीं है। कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार दशकों से फल फूल रहा है। अवैध शराब पर रोक लगा पाने में पुलिस और आबकारी विभाग केवल खानापुर्ती भर करते हैं। अभी हाल ही में पकड़ी गई 19 पेटी अबैध शराब के बारे में लोगों का कहना है कि, छोटे मोटे कारोबारियों को पकड़कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा देती है। किंतु सच तो यह है कि, पुलिस भी बड़े कारोबारियों पर हाथ डालने से कतराती है। अभी तक आबकारी विभाग की कोई कार्रवाई महराजगंज थाना क्षेत्र में बड़े कारोबारियों पर कहीं दिखती नहीं है। यह तो महज संयोग है कि, हाल के कई सालों में अवैध शराब से किसी की मौत नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ