रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महराजगंज में कार्यालय प्रमुख आचार्य महेश प्रसाद का आज उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि, विगत 10 मार्च को रायबरेली में पुलिस मेडिकल परीक्षा हेतु अपने पुत्र अचिंतय के साथ जा रहे थे, अभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। परंतु हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान 11 मार्च 2021 को उन्हें डिस्चार्ज कर घर वापस भेज दिया गया था। परंतु आज सुबह हरचंदपुर क्षेत्र के उनके निजी आवास गुल्लू पुर गांव के घर में तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर जैसे ही विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र वासियों को हुई, उनके पैतृक गांव गुल्लू पुर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विद्यालय के प्रबंधक रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, विधायक राम नरेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महराजगंज सरदार फत्ते सिंह, आर एस एस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम शंकर वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, कल्याण श्रीवास्तव, विचित्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, सभासद विजय धीमान, राकेश मिश्रा गुरुजी समेत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यवसाई व शिक्षकगण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ