रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनपद के अंदर जब से पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह की नियुक्ति हुई है, तब से बछरावां थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। जिससे क्षेत्र के अपराधियों में दहशत व्याप्त है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में बीते मंगलवार को बछरावां थानाध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर बछरावां पुलिस टीम द्वारा 15 हजार के इनामी अभियुक्त हरिकिशन लोधी पुत्र लक्ष्मण लोधी निवासी बजरंगबली का पुरवा पोस्ट अटोरा खुर्द थाना गुरबक्श गंज को बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां लालगंज मार्ग पर अघौरा गांव के पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त बछरावां व लालगंज में हुई लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा था।
क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर लूट के आरोपी फरार चल रहे। अभियुक्त को बछरावां पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिस पर ₹15000 का इनाम भी घोषित था। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, आरक्षी जय शंकर यादव, पीयूष पोरवाल, रवि शंकर यादव एवं महिला आरक्षी रुचि द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ज्ञात हो कि, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना बछरावां, लालगंज कोतवाली नगर, गुरबक्श गंज में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसकी गणना क्रूरतम अपराधियों में की जा सकती है।

0 टिप्पणियाँ