उधारी पैसा मांगने गए युवक सहित मां और भाई को दबंगों ने पीटा, हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांता अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे सीताराम मजरे जनई में उधारी मांगने गए युवक को पैसा देने से उधार लेने वाले ने इंकार कर दिया। बातचीत इस कदर आगे बढ़ी कि, उधार लेने वाले दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर पैसा मांगने गए युवक पर हमला बोल दिया। चिल्लाहट सुनकर जब उसकी मां और भाई बचाने दौड़े, तो उनको भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासी अनिल कुमार ने कुछ समय पहले गांव के ही महादेव पुत्र सिद्धू लोध को कुछ रुपए उधार दिए थे। बार-बार तगादा किए जाने के बाद महादेव लोध पैसा वापस नहीं कर रहा था। इसी क्रम में आज अनिल कुमार पैसा मांगने गया, तो महादेव के मना करने पर वह दबाव बनाने लगा। इसी बीच बातों बातों में महादेव ने अनिल कुमार को गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर महादेव लोध और उसके भाई सतगुरु और पिता सिद्धू लोध मौके पर पहुंच गए, तथा अनिल कुमार को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। अनिल कुमार के चिल्लाने पर उसका भाई और मां उसे बचाने आए, तो उन दोनों को भी दबंगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर घायलों को छोड़ मौके से फरार हो लिए।

    अनिल कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। मामले में कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ