बॉलीवुड अभिनेता ने चंदापुर कोट में दिवंगत राजमाता को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने महराजगंज विकासखंड के चंदापुर गांव स्थित चंदापुर कोट में पहुंच कर दिवंगत राजमाता चंद्रकांति देवी सिंह के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, और कहा कि, मां चाहे अपनी हो, या और किसी की मां, मां होती है। इंसान मां के कर्ज पूरी जिंदगी नहीं उतार सकता है। उन्होंने कहा कि, धरती पर मां से बढ़कर और कोई नहीं होता, इसलिए वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि, सब की मां सलामत रहे। स्वस्थ रहे। क्योंकि जब तक मां जीवित रहती हैं, उसकी औलादे कभी बूढ़ी नहीं कही जाती। यहां कोर्ट में उन्होंने राज परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर सबको सांत्वना दी।


    आपको बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, रायबरेली जनपद से उनको बहुत लगाव है। वह कई बार पहले भी इस जिले का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2020 को बीता हुआ कल बताते हुए कहा कि, वह साल मानवता के लिए बहुत ही चुनौती भरा और संकट पूर्ण रहा है। वर्ष 2021 की शुभकामनाएं सभी को देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, यह साल तमाम आशाएं और खुशियां लेकर आया है। कहा भी गया है कि, दुख बांटने से दुख घटता है, वहीं सुख बांटने से सुख में वृद्धि होती है। 

   श्री यादव ने कहा कि, बीते 2020 को अपना अतीत समझ कर हम लोग भुला दें, और 2021 में नई प्रेरणा व ऊर्जा के साथ मिलकर कामयाबी की एक नई इबारत लिखें।


    उन्होंने 2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि, देश की 90% आबादी रोज कमाती और रोज खाती है। कोरोना महामारी के दौरान 90% जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ईश्वर से कामना है कि, इस तरह की परेशानी दोबारा कभी देश के सामने ना आवे। सारे देश के लोग खुशहाल रहें, उन्नति करें, यह उनकी कामना है।


      उन्होंने महराजगंज क्षेत्र वासियों को भी हृदय से धन्यवाद देते हुए, यहां आगमन पर उमड़ी भीड़ को धन्यवाद दिया, और कहा कि, उनके यहां आगमन पर यहां के लोगों ने उन्हें इतना अधिक स्नेह दिया है, जिसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे। इस मौके पर अभिनेता राजपाल यादव के दामाद संदीप यादव के अलावा मध्यप्रदेश के भाजपा सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने भी राजमाता को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।


   इस अवसर पर राज परिवार के कौशलेंद्र सिंह बड़े राजा, हर्षेंद्र सिंह छोटे राजा, बृजेंद्र सिंह बन्नू राजा, उपेंद्र सिंह सोनू राजा, ध्रुव देव सिंह कुंवर, द्रोमिल देव सिंह कुंवर समेत भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, राज परिवार के करीबी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, हरिहर सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ गुड्डन, शैलेंद्र सिंह जनाई, राजू सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, भोलू सिंह, सतीश सिंह, दुर्गेश सिंह, डॉ रवि प्रताप सिंह, बृजेश शर्मा, समेत सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ