रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज शिवगढ़ मार्ग पर ओथी गांव के पास एक शादी समारोह से वापस लौट रही कार पलट गई। गनीमत रही कि, चालक बाल-बाल बच गया। बताते हैं कि, सड़क पार कर रही नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई और पलट गई।
आपको बता दें कि, घटना बीते गुरुवार की मध्य रात्रि की है, रायबरेली शहर के त्रिपुला निवासी राजू यादव (40) महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के पारा कला गांव में एक शादी समारोह में कार से गए हुए थे, जहां से देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ओथी गांव के पास खेल मैदान के निकट अचानक एक नीलगाय सामने से सड़क पार कर रही थी, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने एमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। गली मत रही कि, चालक राजू यादव बाल-बाल बच गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई है।



0 टिप्पणियाँ