भाजपा नेता अतुल सिंह ने पंचायत चुनाव के लिए झोंकी पूरी ताकत गांव-गांव कर रहे बैठक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने सलोन ब्लाक के जिला पंचायत वार्ड संख्या एक के कंडी, बगहा, राजापुर माफी, केसवापुर, पीरा नगर आदि गांवो में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि, पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से लगना है। हम सब का प्रयास है कि, अच्छे लोग ग्राम पंचायत में चुनकर आए, जिससे केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिले।

    आपको बता दें कि, श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, ग्राम पंचायतें देश की रीढ़ है, इसको मजबूत रखना हम सब का कर्तव्य है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। 

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, नागेश्वर पाल, विजय मिश्रा, रामानुज पांडेय, शिव प्रताप सिंह, विकेश यादव, रघुनाथ सरोज, अनिल मिश्रा, राम निहोर साहू, अनिल मिश्रा, संदीप मिश्रा, लाल बालू यादव, अवनीश गुप्ता, मनोज कुमार मौर्य, राजाराम पटेल, रामनारायण विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ