महाशिवरात्रि पर्व की धूम, शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व के दिन सुबह से ही महराजगंज क्षेत्रभर के शिवालयों में भक्तों श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइन देखी जा रही है। भगवान भोलेनाथ को दुग्ध चढ़ाने एवं उनका अभिषेक करने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के सुप्रसिद्ध दानेश्वर महादेव मंदिर, कैर के कैरेश्वर महादेव मंदिर, पारा कला के गौरी शंकर महादेव मंदिर, अटरा के प्राचीन शिव मंदिर, पूरे दीवान मजरे अशरफाबाद में नवनिर्मित भव्य शिवालय, राजा पुर पुरासी में प्राचीन शिव मंदिर के अलावा मऊ में प्राचीन ऊंचेस्वर महादेव मंदिर समेत हलोर, मोन, कुशमहुरा, ज्योना, जनई के राजा जन्मेजय शिवालय, चंदापुर में राजमहल परिसर में स्थित शिवालय के अलावा दौतारा, बल्ला, असनी, हरदोई, राघवपुर, सलेथू, जिहवा, थुलवासा, लोधवा मऊ, सोथी, सेनपुर, सारीपुर आदि गांव में भी शिव मंदिरों पर भक्तों, श्रद्धालुओं, नर और नारिओं समेत बच्चों तक ने शिवलिंग पर बेलपत्र, बेर, धतूरा आदि पूजन सामग्रियां चढ़ाकार किसी ने दूध से, तो किसी ने जल से जलाभिषेक कर शिवजी को प्रसन्न किया।

    इसके अलावा मोन गांव में विशाल भंडारा और विद्युत उपकेंद्र महराजगंज में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ करके भंडारे का आयोजन किया गया, साथ ही पूरे मूड़ू मजरे अतरेहटा के गहरे स्वर मंदिर महादेव में ओम नमः शिवाय का 24 घंटे का जाप संपन्न हुआ। यहां भी सैकड़ों भक्तों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह आयोजनों की धूम रही।

      क्षेत्र के शिवालय में सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है। शिवालय में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। लोग व्रत भी रखे हुए हैं। जिसके चलते बाजार में रौनक देखी जा रही है, और लोग पूजा और व्रत में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की खरीदारी भी कर रहे हैं।

    त्योहार के चलते फलों तथा अन्य सामग्री में महंगाई का भी असर देखा जा रहा है हर चीज में थोड़े-थोड़े दाम बढ़े हुए हैं। इसके बाद भी लोगों में उत्साह बरकरार है। महिलाएं व्रत रखकर शिव की आराधना में जुटी हुई है। तरह तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं, और रात में भोले की बारात की तैयारी की जा रही है।

    महाशिवरात्रि के मौके पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूरी मशीनरी सक्रिय दिखी। उप जिलाधिकारी सविता यादव, क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह, तहसीलदार आर0के0 शुक्ला, कोतवाल शरद कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के लोग लगातार शिव मंदिरों पर भ्रमण करते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ