सरकारी नलकूप से पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष लोहे की रॉड से किए गए हमले में एक जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव समसपुर हलोर में सरकारी ट्यूबवेल से खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी छोटे आने की बात कह कर तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से 2 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज की गई है।

    आपको बता दें कि, घटना हलोर गांव की है। पुलिस को दी गई तहरीर में विनोद कुमार पुत्र नागेश्वर मिश्रा ने आरोप लगाया है कि, गांव के सरकारी ट्यूबवेल पर प्रति पक्षी हनुमंत शरण और अरविंद कुमार का अवैध कब्जा हरदम बना रहता है। घटना के दिन उसका भाई मनोज कुमार अपने लड़के उज्जवल के साथ खेतों में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लगाए हुए था, तभी दोनों प्रति पक्षी हनुमंत शरण, अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे, और पानी की धार बांधकर दूसरे खेतों की ओर कर दिया। जिस पर मनोज कुमार ने वजह पूछी, तो आरोप है कि, दोनों प्रति पक्षी हमलावर हो गए और गाली गलौज देते हुए लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिससे मनोज कुमार घायल होकर गिर पड़ा। उसे बचाने की कोशिश में पहुंचे मनोज कुमार के लड़के उज्जवल की भी प्रति पक्षी गणों ने जमकर पिटाई की, और उसके बाद मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग निकले। दोनों घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया है, यहां से मनोज कुमार को गंभीर चोटें देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

     जबकि दूसरी ओर से हनुमंत शरण ने भी पानी लगाने के विवाद को लेकर मनोज कुमार और उज्जवल पर मारपीट तथा गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर लिया है।

    कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं दूसरी ओर से एनसीआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कर दोषी पाए गए, लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ