श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कठींगर मजरे मुरैनी गांव में विगत 16 मार्च से 22 मार्च 2021 तक हो रही श्रीमद्भागवत एवं श्री राम कथा के तीसरे दिन कथावाचक राम नरेश शास्त्री चंचल जी महाराज एवं नीलम दीदी के मुखारविंद से अमृत मयी श्रीमद्भागवत एवं श्री राम कथा का श्रोताओं और भक्तों ने श्रवण किया। कथा के आयोजक परमेश्वर दीन यादव व राजेश यादव एडवोकेट सपत्निक यजमान रहे।


   आपको बता दें कि, तीसरे दिवस की कथा के प्रारंभ में श्रीमती नीलम दीदी ने बलि चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि, मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि, सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि, व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।


    वहीं राम नरेश शास्त्री चंचल जी महाराज ने दशरथ चरित्र व्याख्यान समेत श्री राम कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि, भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। वहीं श्रीमती नीलम दीदी की ओर से कथा के बीच बीच में प्रस्तुत किए गए, भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।


   इस मौके पर रामकेवल शुक्ला, रण बहादुर सिंह, यदुनाथ यादव, जागेश्वर यादव, शिव शंकर एडवोकेट, शिव शंकर यादव, धर्मेंद्र नाथ फौजी, राम सिंह लल्ला, संत प्रसाद गुप्ता, दशरथ सिंह, रामबरन यादव प्रधान, राम सजीवन प्रधान, दल बहादुर सिंह, जगन्नाथ सिंह, राम नारायण यादव, जगन्नाथ तिवारी, अहोरवा यादव, डॉ राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ज्योना, रामकुमार यादव, दान बहादुर सिंह, मंसाराम आदि भक्तों ने श्रीमद्भागवत एवं श्री राम कथा रूपी सागर में भक्ति रस में भाव विभोर होकर गोते लगा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ