भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अबस्थी

हरचंदपुर/रायबरेली: विश्व सेवा संस्थान के तत्वाधान में 18 मार्च से हरचंदपुर के जनपद इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर हरचंदपुर स्थित हनुमान कुटिया से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 

     आपको बता दें कि, हरचंदपुर क्षेत्र के जनपद इंटर कॉलेज में विगत 18 मार्च से आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा को लेकर वृंदावन धाम से पधारी साध्वी पूज्य देवी महेश्वरी जी (श्रीजी) की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओ ने सिर पर कलश रखकर पूरे कस्बे में पैदल यात्रा निकाली। यात्रा के पश्चात कथा स्थल जनपद इंटर कॉलेज में समस्त कलशो को स्थापित कर दिया गया। 


    यहां आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा रोजाना 18 मार्च से 24 मार्च तक दिन के 3:00 बजे से सायं काल के 6:00 बजे तक सुनाई जाएगी।

      इस मौके पर अमरेंद्र सिंह दीपू राष्ट्रीय सदस्य विश्व मंगल परिवार, सरदार मनजीत सिंह, अध्यक्ष विश्व मंगल परिवार हरचंदपुर, बबलू सिंह सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ