रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, पहली घटना महराजगंज हलोर मार्ग पर हलोर से आगे उस समय हुई जबकि गांव के ही रहने वाले राकेश श्रीवास्तव 42पुत्र किस्मत राय महराजगंज अपनी बाइक से आ रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र क दुसौती जाने वाली नहर की सर्विस रोड पर घटित हुई। जबकि थाना डीह के गांव बेतौरा के रहने वाले जितेंद्र 24 पुत्र ब्रज मोहन बाइक से महराजगंज आ रहे थे। अचानक नहर की पटरी पर बालू की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल फिसल गई, और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को चिकित्सा के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ