महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के चंदापुर गांव स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने आई छात्रा को सारंग मधुमक्खियों ने हमला बोलकर बुरी तरह काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा को मधुमक्खियों ने इस कदर जख्मी किया कि, उसे सीएचसी लाए जाने पर डॉक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक पड़ोस के गांव संतोषपुर मजरे जनई की रहने वाली कामिनी 17 पुत्री रामकुमार चंदापुर के इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। वह पढ़ने के लिए स्कूल आई हुई थी। स्कूल के गेट के पास लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी के द्वारा पत्थर मार दिए जाने से मधुमक्खियां भड़क गई, और छात्रा को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
लोगों द्वारा धुआं करने के बाद ही मधुमक्खियां वहां से भागी इसके बाद छात्रा को वहां से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ