सलिल पांडेय
मिर्जापुर: मंडलायुक्त श्रीमती प्रीति शुक्ला ने वाराणसी जाने वाले भटौली पुल के लिए मिर्जापुर की तरफ से सम्पर्क मार्ग को चौड़ा किए जाने की मांग को लोकहित का बताया तथा कहा कि वे शासन स्तर पर इसके लिए पत्र लिखेंगी ।
शनिवार को उनके कार्यालय में गांव-गरीब नेटवर्क की ओर से पत्र देते हुए बताया गया कि शासन ने बेदौली-जौसरा मार्ग को PMGSY खण्ड से प्रांतीय खण्ड में हस्तातंरित करने का निर्णय ले लिया है लेकिन अभी हस्तातंरण की कार्रवाई नहीं शुरू हुई है जिसमें 2 साल लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है । अभी तक PMGSY प्रखंड को अर्धवार्षिक 57 हजार रुपए मरम्मत के लिए मिलते है जो साढ़े चार किमी लम्बी सड़क के लिए नाकाफी है । इसके अलावा सड़क की चौड़ाई मात्र 3 मीटर है जिससे चार पहिया वाहनों का जाम लगता है । इसलिए इसे कम से कम 5 मीटर किया जाना चाहिए ।
कमिश्नर श्रीमती शुक्ला ने कहा कि वे इसके लिए शासन को पत्र लिखकर अनुरोध करेंगी क्योंकि यह लोकहित का विषय है । नेटवर्क की ओर से सलिल पांडेय ने उनके रुख पर आभार व्यक्त किया ।

0 टिप्पणियाँ