झलकारी बाई शिक्षा निकेतन ने कलम कारों को किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के गांव पूरे सुखाई मजरे अतरेहटा स्थित झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक राजाराम त्यागी व  फाउंडर मेंबर सुभाष पांडे की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महराजगंज क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
      आपको बता दें कि, पूरे सुखाई स्थिति झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में महराजगंज क्षेत्र के सभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह अभी पिछले दिनों राज्य मंत्री द्वारा झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में शिक्षण कक्ष के उद्घाटन समारोह को मीडिया द्वारा प्रमुखता दिए जाने पर किया गया।
      इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील त्यागी, उप प्रधानाचार्य संतोष मौर्य, आकाश शिक्षक, संजय, सुरेश, रमेश शुक्ला, रामफेर यादव, प्रियंका सिंह, सोनी धीमान, बबली मौर्य, प्रिया गुप्ता, प्रिया मौर्य, शिवानी शुक्ला, प्रियंका सिंह, अजय धीमान, राम प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ