Salil Pandey
मिर्जापुर: जाते हुए साल के आखिरी महीने की छ: तारीख ने हैदराबाद के डॉ प्रियंका कांड की देश भर में हो रही छिछालेदर का चैप्टर क्लोज कर वाहवाही दे दी । लोगबाग हैदराबाद पुलिस की प्रशस्ति करते देखे जा रहे हैं ।
मोमबत्ती का क्या होगा ?--
इस तरह की घटनाओं के बाद मोमबत्ती खरीद चुकी संस्थाएं दुःखी दिख रही हैं । क्योंकि वे पब्लिसिटी पाने के लिए मोमबत्ती जलाकर मार्च करने की सोच रही थीं ।
गांधीकी पदयात्रा की तरह दिखा प्रशासन--
मिर्जापुर का जिला एवं पुलिस प्रशासन अयोध्या प्रकरण में संवेदनशील रहे 6 दिसम्बर को लेकर सजग और सतर्क रहा । DM श्री सुशील कुमार पटेल एवं SP डॉ धर्मजीत कई दिनों से सड़क पर ही दिख रहे ।
पब्लिककी राय---
उक्त दोनों उच्च अधिकारियों की गांधी जी की पदयात्रा की तरह हो रही पदयात्रा से बारावफात से लेकर अब तक जिले के लोग निश्चिंत रहे । बहुत दिनों बाद जन-संवाद करते चल रहे अधिकारियों को देखकर आमजनता का मानना है कि इससे खुराफाती दुबक जा रहे हैं और सामान्य जनता सुकून महसूस कर रही है ।
राष्ट्रीयएकता की दिशा में मातृ शक्तियों की सजगता--
इस दिशा में 6 दिसम्बर को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता का परचम फहराया गया । यहां उपस्थित CDO श्रीमती प्रियंका निरंजन ने हर त्योहार सब मनाएं के इरादे से 25 दिसम्बर को सामूहिक सभा और प्रार्थना कार्यक्रम की रूपरेखा बनायीं । इस दिन क्रिसमिस डे, महामना मदनमोहन मालवीय एवं पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन है ।
कन्याभ्रूण-हत्या रोकने एवं महिला सुरक्षा सम्बंधित योजना के साथ सफाई अभियान पर जोर दिया गया । 9 से 16 दिसम्बर तक नगर-स्वच्छता पर जोर दिया गया ।
संभवतः मुख्यमंत्री आ सकते हैं-
संभावना व्यक्त की जा रही है कि 16 दिसम्बर के आसपास मुख्यमंत्री का आगमन जिले में हो सकता है । यह भी आकलन है कि भरूहना चौराहे पर सरदार पटेल एवं अमरावती (विंध्याचल) में अटलजी की मूर्तियों का अनावरण वे कर सकते हैं । साथ ही विंध्यकारीडोर के गर्म माहौल को शांत करने का भी के प्रयास करेंगे ।

1 टिप्पणियाँ
अब डा. प्रियंका के लिए असली मोमबत्ती जलाने के हकदार है लोग।
जवाब देंहटाएं