रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: परिजनों से किसी बात पर विवाद हो जाने से युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त विवरण के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर की रहने वाली रानी 21 बीती रात परिजनों से कहासुनी होने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

0 टिप्पणियाँ