विद्यालय में चोरी के मामले का रायबरेली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज थाना पुलिस ने विगत 12 मार्च को हुई, चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है। विदित हो कि, उक्त चोरी की घटना के संबंध में विद्यालय के शिक्षक द्वारा 18 मार्च को स्थानीय कोतवाली महराजगंज में चोरी की घटना के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।


    आपको बता दें कि, महराजगंज थाना पुलिस ने बताया कि, मु0अ0स0 53/2021धारा 457/380/411 भादवि में माल बरामद व दो मुलजिम गिरफ्तार किए गए हैं। 19 मार्च 2021 को महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 12 मार्च 2021 की रात में सिविलियन विद्यालय पहाड़पुर में ताला तोड़कर स्कूल का सामान चोरी करने वाले अभियुक्त गण मोनू यादव पुत्र रामदुलारे निवासी पहाड़पुर व लवलेस पुत्र रमाकांत निवासी नहर कोठी गोंसाईं का पुरवा थाना फुरसतगंज अमेठी को लोधवामऊ नहर पुल के पास से चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ