रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: जनपद रायबरेली के बछरावां विकासखंड के अंतर्गत थुलेडी ग्राम सभा में महाशिवरात्रि से पलालेश्वर धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथा का समापन बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठान हवन पूजन व विशाल भंडारे के उपरांत किया गया। कथा का आकर्षण केंद्र 7 वर्षीय बाल व्यास कृष्ण मोहन कान्हा रहे। जिन्होंने श्रीमद्भगवत कथा श्रवण कर रहे सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आपको बता दें कि, छठवें दिवस की कथा के अवसर पर कथा व्यास संजय जी मिश्र ने हजारों की संख्या में आए हुए सभी श्रोताओ को भक्ति रस में सराबोर कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विनोद अवस्थी, अंजनी कुमार शुक्ला, शिव शंकर, शुभम वाजपेई, कृष्ण मुरारी, संजय शुक्ला, मनमोहन, अमित त्रिपाठी, प्रशांत मोहन, पंकज शुक्ला, शिव शंकर, शुभम बाजपेई, शुभम पाठक, दिलीप पाठक, बाबू शुक्ला, बबलू शुक्ला, कैलाश नाथ शुक्ला, प्रशांत मोहन त्रिवेदी, नवनीत, श्रीकांत सहित ग्रामीण एवं श्रोता गण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ