बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के ब्लॉक प्रांगण में शुक्रवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव का विकास खंड स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत व विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नीरज कुमारी के पति मुकेश प्रताप उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करने के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूढा़ की छात्राओं द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि, मुख्यअतिथि रामनरेश रावत ने कहा कि, शिक्षक का सदैव सम्मान करना चाहिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन प्रेरणा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगी। सभी शिक्षक मन लगाकर लक्ष्य को प्राप्त करें।बुनियादी भाषा एवं गणित पर विशेष ध्यान देने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
रामनरेश रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि, गुरु का स्थान सर्वोपरि है। शिक्षक प्रलय और निर्माण अपनी गोद में लेकर चलते हैं। छात्रों के प्रति पुत्रवत स्नेह देते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति अभिभावकों से संपर्क करते हुए उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूक करें।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा विद्यासागर अवस्थी ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में चर्चा करते हुए शिक्षकों से योजना को सफल बनाने का आग्रह किया। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कनौजिया ने बताया कि, कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उनके ज्ञान को बढ़ाने की पहल की जा रही है।
इस अवसर पर डाइट प्राचार्य जेपी सिंह, प्रवक्ता मनोज यादव, नीरज वर्मा, बीके वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, रतीपाल रावत, अजय सिंह, डॉ चंद्रप्रकाश, गीता, गायत्री देवी, सरला वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र वर्मा ने किया।





0 टिप्पणियाँ