रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जगतपुर ब्लॉक के संसाधन केंद्र बीआरसी में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्रांतीय भाजपा नेता एवं समाजसेवी अतुल सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रेरित छात्र-छात्राओं को प्रशस्त्रि पत्र दिया गया, और एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सांहू कुआं न्याय पंचायत के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि अतुल सिंह ने मीना मंच द्वारा आयोजित टी0एल0एम0 की गैलरी का अवलोकन किया तथा टी0एल0एम0 के निर्माण के लिए अध्यापकों की सराहना की। उन्होंने अपने हाथों से अध्यापकों को भी पुरस्कृत किया।
श्री सिंह ने कहा कि, सरकार की प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम 100 दिन चलने वाला है, प्रदेश सरकार की मंशा है कि, प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों को भी कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर चलाया जाए। योगी सरकार ने 4 सालों में प्राथमिक विद्यालयों की सूरत बदल दी है। अध्यापक भी सरकार की मनसा अनुसार काम कर रहे हैं। विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना काल महामारी के दौरान हमारे शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने समाज में बहुत अच्छा काम किया है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ ज़रूरी सामान का भी वितरण किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश रामजी ने श्री सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनका प्रयास है कि, प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखा जाए, और अभिभावकों से भी अनुरोध है कि, बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें और जो स्कूल में पढ़ाया जाए, उसको घर में अध्ययन करायें, जिससे बच्चों को याद हो सके।
कार्यक्रम का संचालन ARP अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता डीएन पाठक, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, पंकज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह, सीडीपीओ जगतपुर, दीपू सिंह चौहान, दीपक कुमार, संतोष मिश्रा, धर्मेश शर्मा, पूजा तिवारी, नंदनी देवी, सहदेव सिंह, संजय सिंह, श्रद्धा चौबे, मनोरमा सिंह, प्रदीप शुक्ला, राजकुमार सिंह, सोनम कप्तान सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ