रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कुर्री सुदौली में चोरी करके सरसों पीट रहे दो चोरों को जब खेत मालिक ने पकड़ लिया, तो उन्होंने कुल्हाड़ी से किसान पर हमला कर दिया। जिससे किसान के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं साथ ही उसका एक हाथ भी बुरी तरह जख्मी हो गया।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार कुर्री निवासी हरि शरण सिंह सरसों के खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर सो रहे थे, अचानक देर रात लगभग 12:30 बजे उन्हें प्रतीत हुआ कि, उनकी सरसों कोई पीट रहा है। जानकारी लेने के लिए जब वह सरसों के खेत में गए, तो उन्होंने देखा कि, उनके ही गांव का रहने वाला तीरथ राम अपने एक अन्य साथी के साथ सरसों की फसल चोरी से पीट रहा था। किसान ने उनके ही गांव के रहने वाले हरशरण सिंह को पहचान लिया, और तुरंत उसे पकड़ लिया। परंतु इसी बीच उसके साथ आए दूसरे साथी चोर द्वारा हरि शरण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आई और उनका बाया हाथ भी घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों चोर फरार हो गए।
उधर खून से लथपथ हरि शरण ने घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम से परिवार वालों को अवगत कराया, परिवारी जनों द्वारा तत्काल उन्हें बछरावां स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मामले में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया है कि, तहरीर प्राप्त हुई है, शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ