प्रेम भाईचारा और सौहार्द पूर्वक मनाएं होली का त्यौहार-एसडीएम।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: भाईचारे और एकता का प्रतीक रंगों के महापर्व होली को लेकर बछरावां कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी महराजगंज सविता यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। 

    आपको बता दें कि, होली के महापर्व में आपसी भाईचारा, एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में आज पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।क्षेत्राधिकारी महराजगंज राम किशोर सिंह ने होली महापर्व व आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं समस्त गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए शांति व्यवस्था को बरकरार रखने के निर्देश दिया।


    वहीं उपजिलाधिकारी महराजगंज सविता यादव व प्रभारी निरीक्षक बछरावां ने सभी से आपसी भाईचारा, एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सविता यादव ने कहा कि, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। होली में केवल रंगों का ही प्रयोग करें, समय से होली खेलें व जबरदस्ती किसी को भी रंग ना लगाएं। जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न उठाना पड़े व अपने बच्चों पर नियंत्रण रखें। इसके साथ ही उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन पर भी निगाह बनाए रखनें की बात कही। उन्होंने कहा कि, सभी का सहयोग अपेक्षित है। यदि कहीं किसी प्रकार की दिक्कत महसूस हो रही है, तो उससे पुलिस को अवश्य अवगत कराएं। मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या का समाधान किया जाएगा। 

    वही बछरावां थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, होली के पावन पर्व व आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई है, उन्होंने बताया कि, जहां पर भी कोई समस्या हो उन्हें अवगत कराएं, साथ ही कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार द्वारा जारी की गई, गाइडलाइन का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं, नहीं तो आगामी सोमवार से जुर्माना भी वसूला जाएगा।


   वही नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने बताया कि, नगर में नौ स्थानों पर होलिका दहन होती है, पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। इस मौके पर उपनिरीक्षक बाबू, थुलेंडी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह, शैलेंद्र कुमार ग्राम प्रधान खैरहनी, पल्टूदास पासी, ग्राम प्रधान प्रस्तौर रमाशंकर यादव, शिवशरण गुरुजी ग्राम प्रधान सेंहगो पूरब गांव, विनोद कुमार चौधरी ग्राम प्रधान सेंहगो पश्चिम गांव, रामविलास ग्राम प्रधान तमनपुर, राम बहादुर यादव ग्राम प्रधान रैन, सभासद शकील मंसूरी, समाज सेवी अम्बेश सिंह, मुश्ताक रायनी, नान्हू नेता पुलिस प्रशासन व चौकीदारों सहित दर्जनों की संख्या में प्रधान एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ