एसआरएस यादव के निधन पर महराजगंज में सपाईयों ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं एमएलसी एसआरएस यादव बाबूजी के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी की एक शोकसभा महराजगंज के बछरावां रोड स्थित वरिष्ठ सपा नेता लखनऊवा के प्रतिष्ठान पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित शोक सभा में बाबूजी को पुष्प अर्पित कर दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

    आपको बता दें कि, बछरावां विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके रामलाल अकेला ने कहा कि, राजनैतिक दृष्टि से बाबूजी का निधन एक युग का अंत है। पार्टी को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए उपस्थित सपाइयों द्वारा ईश्वर से कामनायें की गयीं। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लखनऊवा ने कहा कि, बाबूजी अपने जीवन के अंतिम सांसों तक समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे। उनके आकस्मिक निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

   आयोजित शोक सभा में राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल एडवोकेट, धीरज यादव, सूरज यादव, युवा सपा नेता सुधीर साहू, अनस सिद्दीकी, सुरेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, विवेक यादव, प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार चौधरी आदि ने राष्ट्रीय सचिव एसआरएस यादव बाबू जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया और 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

इनसेट........कोरोना वायरस की वजह से विगत सोमवार को उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य और समाजवादी पार्टी के नेता एसआरएस यादव बाबूजी का निधन हो गया है। वह हाल ही में कोरोना की चपेट में आए थे। एसआरएस के निधन पर यूपी के पूर्व सीएम समेत रायबरेली जनपद के समाजवादियों ने जगह जगह शोक सभा आयोजित कर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    विदित हो कि, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एसआरएस यादव बाबूजी, जो कोविड ​​-19 संक्रमण से जूझ रहे थे। उनका विगत सोमवार को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी ने नेता के निधन पर पूरे जनपद के सपाइयों ने शोक व्यक्त किया। पार्टी ने ट्विटर पर लिखा! समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता, राष्ट्रीय सचिव और एमएलसी एसआरएस यादव 'बाबू जी' का निधन एक 'युग' का अंत है। दिल टूटने और अपूरणीय क्षति! शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना! ! दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ